GiridihJharkhandNEWSRanchi

गिरिडीह में धूमधाम से मनाई गई बाबा गणिनाथ जयंती,पूजा-अर्चना व सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Giridih: भारतीय मध्यदैशीय वैश्य महासभा के गिरिडीह इकाई की ओर से शनिवार को गोयनका धर्मशाला में गणिनाथ जयंती समारोह का आयोजन किया गया. गणिनाथ गोंविद सेवा संस्थान द्वारा आयोजित 52वें गणिनाथ जयंती में मध्य दैशीय वैश्य समाज की महिलाओं के साथ युवाओं और पदाधिकारी भी शामिल हुए. गोयनका धर्मशाला में हुए इस भव्य समारोह की शुरुआत झंडोतोलन कर किया गया. वहीं मौके पर बाबा गणिनाथ की पूजा-अर्चना की गई. इसमें काफी संख्या में समाज की महिलाएं और युवतियां शामिल हुई. घंटे भर चले पूजा-अर्चना के बाद समाज के लोगों के बीच प्रसाद का भी वितरण हुआ. इस दौरान जयंती समारोह को संबोधित करते हुए मध्यदैशीय वैश्य महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश साह ने समाज की एकजुटता को महत्पूर्ण बताते हुए कहा कि इसमें सबसे बड़ा दायित्व युवाओं को निभाना है क्योंकि अब युवा ही तेजी से समाज में परिर्वतन ला रहे है. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि समाज की कुरीतियों को दूर करने में युवाओं की भूमिका बेहद महत्पूर्ण है.
इसे भी पढ़े: गुमशुदा लोगों को ढूंढने में गिरिडीह पुलिस फिसड्डी, दो महीने से लापता है 12 साल की बच्ची

समारोह में मौजूद महिलाओं से अपील करते हुए महिला समिति की प्रदेश अध्यक्ष नीतू शंकर ने कहा कि अब माहौल बदला है और मध्य दैशीय वैश्य समाज की महिलाएं हर समाजिक कार्यो में अपनी भूमिका खुद तय कर रही है. समाज में शिक्षा को जिस तेजी से महिलाएं बढ़ावा दे रही है उसी का फलाहल है कि कई युवा सरकारी सेवा में अपना योगदान दिए हुए है.इस बीच गणिनाथ जयंती समारोह में समाज की बेटियों ने कई रंगारंग सांस्कृति कार्यक्रम भी पेश किया. नृत्य के माध्यम से ही बेटियों ने बाबा गणिनाथ के जीवन पर प्रकाश डाला. समारोह को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनीषा नारायण साहा, राहुल मधेशिया, चंदन गुप्ता, सोनू गुप्ता ने भी संबोधित किया. वहीं समारोह में अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र देकर किया गया. मौके पर गणिनाथ गोंविद सेवा समिति की और से रिकेंश कुमार, जयदेव गुप्ता, आलोक गुप्ता, विशाल गुप्ता, निशांत गुप्ता, विकास कुमार, रवि कुमार, सोनल गुप्ता और रिशु गुप्ता को प्रशस्ति पत्र और समाज रत्न से सम्मानित किया गया. जयंती समारोह को सफल बनाने में गणिनाथ गुप्ता, सूजीत गुप्ता, संजय गुप्ता, ज्ञान प्रसाद गुप्ता, राजकिशोर गुप्ता, सुमित गुप्ता ने महत्पूर्ण भूमिका निभाई.

Related Articles

Back to top button