
Ghatshila : यूसिल जादूगोड़ा के ठेका मजदूरों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को हड़ताल शुरु किया गया था. इसका नेतृत्व पूर्व जिला परिषद बाघराय मार्डी कर रहे थे. इस हड़ताल में 22 संवेदकों के अधीन कार्यरत लगभग 700 मजदूर शामिल हुए. उन्होंने अपनी मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी करते हुए विरोध-प्रदर्शन किया. इस बीच सुबह के शिफ्ट से ठेका मजदूर ड्यूटी भी नहीं गए. इससे यूसिल के कई कार्यो में बाधा उत्पन्न होने लगी. उसके बाद यूसिल प्रबंधन ने मजदूरों को वार्ता के लिए बुलाया. करीब दो घंटो तक चली वार्ता पूरी तरह विफल रही. उसके बाद पुनः सभी मजदूर हड़ताल पर बैठ गए. हालांकि देर शाम यूसिल प्रबंधन के 22 संवेदकों की उपस्थिति में मजदूरों को पुनः वार्ता के लिये बुलाया. उसमें आखिरकार मजदूरों की मांगो पर सहमति बनी और करीब 33 घंटे बाद मजदूरों का हड़ताल खत्म हुआ. इस दौरान मजदूरों में खुशी का माहौल देखा गया.
वार्ता में ये थे शामिल
इस वार्ता में यूसिल प्रबंधन प्रतिनिधि की ओर से महाप्रबंधक मनोज कुमार, राकेश कुमार, आरके मिश्रा, अंजोर बारला, श्री कार्तिकेयन, डी हांसदा, एस एल शिंदे एवं महेश कुमार साहू एवं मजदूरों के प्रतिनिधि रूप में पूर्व जिला परिषद बाघराय मार्डी, हरमोहन महतो, मनोरंजन महतो, लखन एवं पीठो माझी शामिल है.




