
Ranchi: एक्वा वर्ल्ड के द्वारा आयोजित किए जाने वाले नव वर्ष मेला ‘ऐसोटेक कार्निवल 2019’ का उद्घाटन 27 दिसंबर को अपराहन 11:30 बजे होगा. उद्घाटन समाजसेवी प्रभा शाहदेव करेंगी, जबकी मुख्य अतिथि के रूप में रांची दूरदर्शन के निदेशक सुबोध कुमार उपस्थित रहेंगे. ‘ऐसोटेक कार्निवल 2019’ 27 दिसंबर से 2 जनवरी तक चलेगा. मेला सुबह 10:00 बजे से रात 9:00 बजे तक खुला रहेगा. इस मेले में झारखंड सरकार की भी सहभागिता है. मेले में झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों को भी प्रमोट किया जाएगा और झारखंड राज्य प्रदूषण पर्षद की ओर से पर्यावरण की रक्षा का संदेश दिया जाएगा. मेले के मुख्य प्रायोजक ऐसोटेक होम्स हैं जबकि इस मेले को पावर किया है पर्ल हाउस ने. प्रायोजक में सैमसंग मोबाइल, राजगढ़िया स्पेशलिटी केयर, एक्वा सॉफ्ट RO सर्विसेज इंडिया, मैक्स, कश्मीर वस्त्रालय, जोमैटो, फिरायालाल आदि शामिल हैं. 7 दिन के इस मस्ती और उमंग के मेले में दर्जनों फूड स्टॉल और गेम भी लगाए गए हैं. दर्शकों के लिए एक विशेष सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है.
27 दिसंबर के कार्यक्रम
- 11:30 am -उद्घाटन
- 12:30 pm- पेंटिंग कंपटीशन
- 1:00 pm – जाम शो
- 2:00 pm – लाइव फ्रॉम एक्वा
- 3:00 pm- चिप्स ईटिंग कंपटीशन
- 3:30 pm – सेल्फी टाइम
- 4:00 pm – ‘पग घुंघरू बांध मीरा नाची थी’ बेस्ट पायल कंपटीशन
- 4.30 pm – किड्स फैशन शो( थीम लड़के- दबंग लड़कियां- बेबी डॉल)
- 5.30 pm – ..डांसिंग इवनिंग विद राग रंग
- 7:00 pm – ड्रामा by Jfta
- 8:00 pm- housie
इसे भी पढ़ें – सरकार ने सदन को सदन कहां रहने दिया, बाजार बना दिया है, जागीर समझ रखा है : हेमंत सोरेन



