JharkhandJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsRanchi

Ranchi: खादगढ़ा बस स्टैंड की पार्किंग के लिए ढाई करोड़ से शुरु होगी नीलामी, जानें बाकी शर्तों को

Ranchi: खादगढ़ा स्थित बिरसा मुंडा बस स्टैंड के लिए पार्किंग की नीलामी होनी है. इसके लिए रांची नगर निगम (RMC) ने तैयारी कर ली है. निगम ने इसके लिए शॉर्ट टेंडर नोटिस भी जारी कर दिया है. इसके मुताबिक खादगढ़ा बस स्टैंड की पार्किंग को लीज पर दिया जायेगा. इसके लिए शुरूआती बोली दो करोड़ 40 लाख 96 हजार 600 रुपये से शुरु होगी. ई-बिडिंग के लिए समय सीमा 13 जुलाई तक तय की गयी है.
इसे भी पढ़ें: मंदिरों का ऑडिट कराएगा न्यास बोर्ड, आय में हिस्सेदारी नहीं देने वाले मंदिरों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई

रांची नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर के स्तर से जारी सूचना में बताया गया है कि स्टैंड के लीज पर दिए जाने और इससे संबंधित ई-टेंडर के बारे में विस्तृत जानकारी वेबसाइट http://www.mstcecommerce.com/auctionhome/rmc/index से ली जा सकती है. बिडर्स इसके लिए सीएमपीडीआई कैंपस, गोंडवाना पैलेस, कांके रोड (रांची) स्थित चौथे तल्ले पर भी आकर संपर्क कर सकते हैं. टेंडर में या किसी स्तर पर बदलाव की स्थिति में भी सूचना निर्धारित वेबसाइट से मिलेगी.

Related Articles

Back to top button