GiridihJharkhand

Giridih : ननिहाल आया युवक नहाने के दौरान तालाब में डूबा, मौत की आशंका

Giridih : तालाब में नहाने के दौरान एक युवक के गहरे पानी में समा जाने का मामला सामने आया है. घटना सरिया थाना के सामने स्थित मैनेजर तालाब की है. युवक कोडरमा जिले के जयनगर थाना इलाके के ग्राम जदुडीह निवासी सुबोध राणा का 21 वर्षीय पुत्र मोहित राणा है. वह 4 दिन पहले अपने ननिहाल आया था.

स्थानीय लोगों के अनुसार मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे वह मैनेजर तालाब में स्नान करने गया था. इस दौरान यह घटना हो गई. ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस प्रशासन को भी दी. जिसके बाद बगोदर सरिया अनुमंडल पदाधिकारी संतोष कुमार मौके पर पहुंचे. स्थानीय गोताखोरों के द्वारा तालाब में खोजबीन की गई है, लेकिन ख़बर लिखें जाने तक कुछ पता नहीं चल पाया है. प्रशासन के द्वारा एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है.

Related Articles

Back to top button