BiharCrime News

औरंगाबाद: शराब पकड़ने वाले हीं निकले तस्कर, उत्पाद विभाग के 2 एएसआई और बड़ा बाबू गिरफ्तार

Aurangabad: जिले में जिनके कंधे पर शराब तस्करी रोकने की जिम्मेदारी थी,  वही शराब तस्कर निकले हैं. इसी का परिणाम है कि देर रात को पुलिस ने उत्पाद विभाग के दो एएसआई, बड़ा बाबू सहित चार लोगों को शराब बेचने के मामले में गिरफ्तार किया है.  गुप्त सूचना पर नगर थाना क्षेत्र में नागा बिगहा रोड में एक घर पर छापेमारी की गई. इस दौरान सदर एसडीओ विजयंत, एसडीपीओ गौतम शरण ओमी सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे.  छापेमारी के दौरान यहां 10 बोतल से ज्यादा शराब बरामद की गई. जिसमें देसी-विदेशी शराब शामिल थी. इसके बाद बड़ा बाबू भूपेंद्र प्रसाद चौधरी, एएसआई अजय कुमार, विनोद कुमार प्रसाद और  एक सिपाही सर्वजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है.

इसे भी पढ़ें: धनबाद में न्याय के लिए दर-दर भटक रहा कोलकाता का बिल्डर

मिली जानकारी के अनुसार किराए के मकान में पुलिसकर्मी रहते थे और यहीं पर बड़ा बाबू भूपेन्द्र चौधरी भी पहुंचे थे.  इस संबंध में औरंगाबाद के डीएम सौरभ जोरवाल ने बताया कि एक व्यक्ति शराब लेकर पहुंचा था जबकि तीन लोग वहां मौजूद थे.  उक्त सभी लोगों पर उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.

Related Articles

Back to top button