BiharCrime News

बेगूसराय: मॉर्निंग वॉक पर निकले पीडीएस डीलर की भाला गोदकर हत्या

Begusarai: जिले में गुरुवार को मॉर्निंग वॉक करने निकले पीडीएस डीलर की अपराधियों ने भाला गोदकर हत्या कर दी है. जानकारी के अनुसार डीलर के साथ पहले अपराधियों ने मारपीट की उसके बाद घटना को अंजाम दिया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस के अनुसार जमीन विवाद में हत्या की बात सामने आ रही है. कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है. अपराधियों की तलाश में छापेमारी चल रही है. मृतक की पहचान पवरा गांव के वार्ड संख्या 2 निवासी  अरुण कुमार के रूप में हुई है.

इसे भी पढ़ें: औरंगाबाद: शराब पकड़ने वाले हीं निकले तस्कर, उत्पाद विभाग के 2 एएसआई और बड़ा बाबू गिरफ्तार

परिजनों का कहना है कि गुरुवार सुबह रोजाना की तरह टहलने निकले थे. घर से बाहर निकले ही थे कि अपराधियों ने भाला से वार कर हत्या कर दी. परिजनों ने बताया कि दो वर्ष से पड़ोसी के साथ जमीनी विवाद चल रहा है. आशंका है कि इसी विवाद के कारण हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है.

Related Articles

Back to top button