DhanbadJharkhand

धनबाद में न्याय के लिए दर-दर भटक रहा कोलकाता का बिल्डर

Dhanbad: धनबाद में न्याय की गुहार लगा दर-दर भटक रहा है कोलकाता का बिल्डर. लेकिन उसे ईंसाफ नहीं मिल पाया है. बिल्डर ने मीडिया के माध्यम से न्याय की गुहार लगाई है. दरअसल, कोलकाता के रहने वाले बिल्डर गणेश यादव ने हाउसिंग कॉलिनी में शांति टावर नाम का अपार्टमेंट बनाया है. जिसके दो फ्लैट पर दो लोगो ने धोखे से कब्जा कर रखा है और पैसा मांगने पर जान से मारने की धमकी देता है.

इसे भी पढ़ें:BOKARO: पेटरवार थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म, सासंद ने कहा- मामला दबाने में जुटी है पुलिस

बिल्डर का कहना है कि फ्लैट संख्या 401 पर भरत कुमार नामक व्यक्ति कब्जा धारी है. वो पुलिस बल में तैनात हैं और पैसा देने से मना कर रहा. वही दूसरे फ्लैट संख्या 204 पर कब्जा कर रह रहे जितेंद कुमार भी पैसा देने से मना कर रहा है.

धनबाद अनुमंडल पदाधिकारी के नोटिस के बावजूद जितेंद्र कुमार ने पैसा नही दिया जबकि मनोज कुमार के साथ धनबाद थाने में एकरारनामा हुआ था कि पैसा दे देंगे पर इसके बावजूद इसके 4 महीने बीतने के बाद भी एक रुपया नही दिया. बिल्डर ने मीडिया के माध्यम से न्याय की गुहार लगाई है.

Related Articles

Back to top button