JamshedpurJharkhandLead News

युवती की हत्या के जुर्म में एएसआइ धर्मेंद्र सिंह को मिली उम्रकैद की सजा

Ranchi : जमशेदपुर कोर्ट ने बिष्टुपुर निवासी वर्षा पटेल हत्या के मामले में पुलिस के एएसआइ को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनायी है. प्रधान न्यायाधीश अनिल कुमार मिश्रा की कोर्ट ने आरोपी एएसआइ धर्मेंद्र कुमार सिंह को बीते शनिवार को दोषी करार दिया था. मामले में अभियोजन की ओर से 9 गवाही करायी गयी थी. धर्मेंद्र सिंह को आइपीसी की धारा 302 और 201 के तहत दोषी करार दिया था. आरोपी एएसआइ को जेल से विडियो कॉफ्रेंसिग के जरिये पेश किया गया था. अभियोजन पक्ष की ओर से अपर लोक अभियोजक राजीव कुमार और अधिवक्ता विद्या सिंह बहस कर रहे थे.

एक सप्ताह बाद बोरे में बंद मिला था शव

बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के साउथ पार्क निवासी वर्षा पटेल 12 नवंबर 2021 को अपने घर से रहस्यमय ढंग से लापता हो गयी थी. वर्षा की बहन जया ने बिष्टुपुर थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था. खोजबीन में परिजनों को जानकारी मिली कि अंतिम बार वह साकची थाना के एएसआइ धर्मेंद्र कुमार सिंह के साथ बाइक पर देखी गयी थी. धर्मेंद्र से पूछने पर उसने बताया था कि कहीं गयी होगी, आ जायेगी. 18 नवंबर 2021 को वर्षा पटेल का शव टेल्को के तार कंपनी तालाब में बरामद हुआ, जिसे प्लास्टिक के बोरे में बंद कर वहां फेंका गया था. मृतका की बहन जया की शिकायत पर धर्मेंद्र कुमार सिंह के विरुद्ध अपहरण कर हत्या करने और हत्या का साक्ष्य छुपाने को शव को फेंक देने की प्राथमिकी टेल्को थाना में दर्ज करायी गयी थी.

घटना को अंजाम देने के बाद छुट्टी लेकर गांव चला गया था आरोपी एएसआइ

12 नवम्बर 2021 को घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी एएसआइ धर्मेंद्र कुमार सिंह छुट्टी लेकर घर चला गया था. 13 नवम्बर को आरोपी छुट्टी लेकर बिहार के आरा स्थित अपने गांव चला गया था. वहीं घटना को लेकर पुलिस लगातार पूछताछ में जुटी थी, इसमें धर्मेंद्र का नाम आ रहा था. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को बिहार स्थित गांव से गिरफ्तार किया था.

इसे भी पढ़ें –कोर्ट में पेश हुए वीरेंद्र राम, ईडी को और 4 दिनों की रिमांड मिली

Related Articles

Back to top button