JharkhandLead NewsRanchi

जीएसटी की नई दर लागू होते ही लोकल खाद्य पदार्थों की कीमतों में उछाल, जेब पर पड़ने लगा असर

Ranchi: जीएसटी की नयी दरें आज से लागू हो गयी है. इसके साथ ही लोकल खाद्य पदार्थों की कीमतों में दस से पंद्रह रूपये तक का इजाफा देखा जा रहा है. नये नियमों की मानें तो इस दरों के साथ गैर ब्रांडेड प्रोडक्ट्स महंगे होंगे. राज्य की बात करें तो इसमें लगभग एक हजार ऐसे लोकल प्रोड्क्टस हैं, जिनकी कीमतें आज से बढ़ेंगी. एक बड़ी आबादी इन लोकल प्रोड्क्ट्स के भरोसे रहती है. ऐसे में इन प्रोड्क्ट्स के महंगे होने से इनके जेब में असर पड़ेगा.

इसे भी पढ़ें: Jharkhand: कोरोना की टेस्टिंग कम हुई तो घट गई मरीजों की संख्या, 24 घंटे में 58 नए मरीज

दाल, तेल, चीनी जैसे खाद्य पदार्थों की मानें तो इनके कीमतों में पांच से दस रूपये तक की वृद्धि दर्ज की गयी है. जो सिर्फ लोकल प्रोड्क्ट्स में है. हालांकि व्यापारियों का मानना है कि इससे ब्रांडेड वस्तुओं की कीमतों में भी आने वाले दिनों में वृद्धि दर्ज की जायेगी. जानकारी हो कि नये नियमों के तहत गैर ब्रांडेड यानी लोकल फूड प्रोड्क्टस में जीएसटी पांच फीसदी लगायी गयी है. वहीं, ब्रांडेड फूड प्रोड्क्टस में पहले से जीएसटी लगा है.

 

लोकल प्रोड्क्टस बेचे जाते हैं लेबल के साथ: पंडरा बाजार के कुछ व्यापारियों ने बताया कि राज्य में कई ऐसे खाद्य पदार्थ है जो लोकल लेबल के साथ बेचे जाते हैं. इन पर भी अब जीएसटी लग जायेगा. नयी व्यवस्था के तहत अनाज, प्री-पैक्ड, दही, लस्सी और बटर, मिल्क सहित प्री-पैक्ड और प्री-लेबल रिटेल पैक्ड से छूट हटा दी गयी है. ऐसे में पैकेट बंद चावल, आटा, दाल, दही, मक्खन आदि पर अब 5 प्रतिशत जीएसटी लगेगा. मालूम हो कि रांची में बनने वाला बाबा राइस ब्रांड जीएसटी में रजिस्टर्ड है. दाल-आटे के भी कई ब्रांड हैं, जो लेबल के साथ बेचे जाते हैं. इनपर भी टैक्स लगेगा.

इसे भी पढ़ें: पंचखेरो नाव हादसा : दो शव निकाले गए, 6 की तलाश जारी

खाद्य पदार्थों की बढ़ी कीमत: चीनी 40 रूपये से बढ़कर 42 से 46 रूपये प्रति किलो, अलग अलग ब्रांड के लोकल आटा 30-37 रुपये प्रति किलो, लोकल मूंगफली 130-140 रुपये प्रति किलो, जो पहले 100 से 110 रूपये किलो मिलती थी. अरहर दाल 95 से 102 रुपये प्रति किलो. उड़द दाल 90 रूपये किलो मिलती थी, जिसकी कीमत खुदरा बाजार में 100 रूपये है. मूग दाल की कीमत 105 रूपये, काला चना 70 रूपये किलो बिक्री थी. जिसकी आज कीमत 75 रूपये तक है. गुड़ 40 की जगह 42 से 45 कीमतों में वृद्धि दर्ज की गयी है.

Related Articles

Back to top button