JharkhandKodermaLead NewsNEWS

पंचखेरो नाव हादसा : दो शव निकाले गए, 6 की तलाश जारी

Koderma :  मरकच्चो प्रखंड अंतर्गत कोडरमा और गिरिडीह जिले की सीमा स्थित पंचखेरो डैम में हुए नाव हादसे में डूबे 8 लोगों में दो लोगों के शव सोमवार की सुबह निकाले गए. शेष 6 की तलाश अब भी जारी है. घटनास्थल पर 12 सदस्यीय एनडीआरएफ की टीम डैम में डूबे लोगों की तलाश कर रही है. अबतक सीताराम यादव (40) और सेजल कुमारी (16) के शव मिले हैं. ज्ञात हो कि गिरिडीह जिले के राजधनवार प्रखंड अंतर्गत खेतो गांव के लोग रविवार को पंचखेरो डैम में घूमने आए थे. नाव से सैर सपाटा कर रहे थे. इस दौरान नाव पलटने से सभी लोग डूबने लगे. एक शख्स प्रदीप सिंह तैरकर सुरक्षित बाहर निकला. नाव डूबने के बाद घूमने आए नौ लोगों में सिर्फ एक प्रदीप सिंह ही तैर कर बाहर निकल पाये, बाकी सभी लोग डूब गए. वहीं नाविक भी बाहर निकलने के बाद फरार हो गया.

डूबने वालों में शामिल लोग

शिवम सिंह (17 वर्ष), पलक कुमारी (14 वर्ष) दोनों के पिता प्रदीप सिंह, सिताराम यादव (40 वर्ष) व उसके तीन बच्चे शेजल कुमारी (16 वर्ष), हर्षल कुमार (8 वर्ष), बऊवा (5 वर्ष) तथा राहुल कुमार (16 वर्ष) व अमित (14 वर्ष) पिता प्रफुल सिंह के नाम शामिल हैं. अभी भी कोडरमा और गिरिडीह जिले के अधिकारी मौके पर कैम्प किये हुए हैं.

इसे भी पढ़ें: रामगढ़ : हाईवा की चपेटे में आने से महिला की मौत

 

Related Articles

Back to top button