Court NewsLead News

सजायाफ्ता पूर्व मंत्री एनोस एक्का की पत्नी मेनन एक्का ने सीबीआइ कोर्ट में किया सरेंडर

Ranchi : आय से अधिक संपत्ति मामले में सजायाफ्ता पूर्व मंत्री एनोस एक्का की पत्नी मेनन एक्का ने सीबीआइ कोर्ट में सरेंडर किया है. वह प्रोविजनल बेल पर थीं. कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. 20 जनवरी को झारखंड हाइकोर्ट ने एनोस एक्का, मेनन एक्का की ओर से दायर अपील पर फैसला सुनाते हुए उनकी याचिका खारिज कर दी थी. जिसके बाद मेनन एक्का ने बुधवार को सीबीआइ कोर्ट, रांची में सरेंडर किया है. हाइकोर्ट ने निचली अदालत द्वारा दी गयी सजा को बरकरार रखा है. 25 फरवरी 2020 को सीबीआइ के विशेष जज एके मिश्रा की अदालत ने एनोस एक्का, उनकी पत्नी मेनन को 7 साल की सजा सुनायी थी.

इसे भी पढ़ें – हाइकोर्ट की ओर से 5 ओथ कमिश्नर किये गये नियुक्त

Related Articles

Back to top button