National

दक्षिण कश्मीर में सेना ने दो मुठभेड़ों में पांच आतंकियों को मार गिराया

Srinagar: सेना ने त्राल इलाको में एक बार फिर दो आतंकियों को मार गिराया है. हिज्बुल मुजाहिदीन का गढ़ कहे जाने वाले त्राल में सेना की राष्ट्रीय राइफल्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने संयुक्त रूप से आतंकियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. इसके अलावा शोपियां जिले में सेना ने तीन आतंकियों को ढेर किया है. इससे पहले 23 मई को पुलवामा के त्राल इलाके में खूंखार आतंकी जाकिर मूसा को सुरक्षाबलों ने मार गिराया था. जाकिर मूसा घाटी में पोस्टर ब्वॉय था.

इसे भी पढ़ें – Police Housing Colony: DGP डीके पांडे की पत्नी ने पहले करायी फर्जी तरीके से जमीन की रजिस्ट्री फिर म्यूटेशन

सेना की राष्ट्रीय राइफल्स को शुक्रवार दोपहर त्राल के नानेर इलाके में आतंकी मूवमेंट की जानकारी मिली थी. एसओजी और आर्मी ने यहां संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चलाया. इसी बीच यहां आतंकियों ने जवानों पर गोलीबारी की, जिसके बाद काउंटर ऑपरेशन में सेना ने भारी गोलीबारी करते हुए आतंकियों को घेर लिया. इसके बाद करीब 3 घंटे तक चली गोलीबारी के बाद दो आतंकियों को मार गिराया गया, जिनके पास से सेना ने हथियार और अन्य सामान बरामद किये.

इसे भी पढ़ें – अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर बुरी खबर, वित्त वर्ष 2018-19 में जीडीपी ग्रोथ रेट 5.8% पर फिसला

शोपियां में भी तीन आतंकी ढेर

सेना ने शुक्रवार को ही दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में भी तीन दहशतगर्दों को मार गिराया था. शोपियां के दारगाड सुगन इलाके में एक मुठभेड़ के बाद सेना ने दो आतंकियों और इनके एक स्थानीय सहयोगी को ढेर किया.

इसे भी पढ़ें – कमल नयन चौबे बने राज्य के नये डीजीपी, गृह व कारा विभाग ने जारी की अधिसूचना

Related Articles

Back to top button