JharkhandRanchi

कमल नयन चौबे बने राज्य के नये डीजीपी, गृह व कारा विभाग ने जारी की अधिसूचना

Ranchi: राज्य सरकार ने कमल नयन चौबे को राज्य के नये डीजीपी की जिम्मेवारी सौंप दी है. गृह कारा व आपदा विभाग ने शुक्रवार की देर शाम इसका आदेश जारी कर दिया. श्री चौबे 1986 बैच के आइपीएस अफसर हैं. डीके पांडेय का कार्यकाल 31 मई को खत्म हो गया.

इसे भी पढ़ें – 1990 बैच के आईपीएस अनुराग गुप्ता बने सीआईडी के एडीजी

मुख्यमंत्री से की मुलाकात

इससे पहले कमल नयन चौबे ने दिल्ली में मुख्यमंत्री रघुवर दास से शिष्टाचार मुलाकात भी की थी. इससे पहले डीजीपी के लिए वीएच देशमुख, केएन चौबे और नीरज सिन्हा के नाम सामने आये थे. नये डीजीपी की नियुक्ति को लेकर 16 मई को यूपीएससी में बैठक हुई थी. केएन चौबे बीएसएफ में पदस्थापित थे. झारखंड सरकार ने उनकी सेवा वापस करने के लिए केंद्र सरकार से आग्रह किया था. इससे पहले डीके पांडेय को उनके कार्यकाल के अंतिम दिन विदाई दी गयी.

इसे भी पढे़ं – अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर बुरी खबर, वित्त वर्ष 2018-19 में जीडीपी ग्रोथ रेट 5.8% पर फिसला

Related Articles

Back to top button