
Ranchi : वित्त विभाग ने प्रथम अनुपुरक बजट में प्रावाधानित राशि 3436 करोड़ रुपये खर्च करने की अनुमति प्रदान कर दी है. विधानसभा से पारित होने के बाद प्रथम अनुपूरक बजट संबंधी मांगें विधेयक 2022 की राज्यपाल से अनुमति मिलने के बाद वित्त सचिव अजय कुमार सिंह के हस्ताक्षर से आदेश जारी कर दिया गया है. इस संबंध में सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव, विभागध्यक्ष को पत्र लिखा गया है. वित्त विभाग ने कहा है कि वित्त वर्ष 2022-23 के लिए नियमानुसार राशि व्यय की जाये. ग्रामीण कार्य, ग्रामीण विकास, कृषि सहित अन्य विभागों ने विकास कार्यो के लिए अलग-अलग राशि की मांग की थी.
इसे भी पढ़ें – नक्सलियों तक हथियार पहुंचाने के आरोपी की जमानत याचिका NIA कोर्ट में खारिज



