
Ranchi: झारखंड में नक्सलियों व अपराधियों को हथियार और गोली की आपूर्ति करने के आरोपी पटना के सलीमपुर थाना क्षेत्र के बेनीपुर निवासी ऋषि कुमार की जमानत याचिका एनआईए कोर्ट ने खारिज कर दी है. ऋषि कुमार फिलहाल जेल में बंद है. मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने 29 जुलाई को फैसला सुरक्षित रख लिया था. बता दें कि आरोपी ऋषि कुमार की गिरफ्तारी 17 नवंबर 2021 को हुई थी.
इसे भी पढ़े: बंगाल पुलिस विधायक राजेश कच्छप के घर पर पहुंच कर रही छापेमारी
ऋषि कुमार पूर्व में हटिया में ट्रांसपोर्टिंग का काम करता था। इसी दौरान वह सरायकेला और चाईबासा में सड़क निर्माण कार्य से जुड़े ठेकेदार संजय सिंंह और महाहिर के संपर्क में आया। ऋषि कुमार ने दोनों ठेकेदारों से बैंक एकाउंट और नकद रुपये लेकर कई खेप में गोली उपलब्ध कराई थी। इसी मामले में सीआरपीएफ जवान अविनाश कुमार उर्फ चुन्नू शर्मा भी जेल में है।




