JharkhandLead NewsRanchi

केंद्र से जल्द मिलेगी 2200 करोड़ की ग्रामीण सड़क योजना की स्वीकृति, फाइल केंद्रीय मंत्री पास

Ranchi : केंद्र से जल्द ही झारखंड को प्रधानमंत्री ग्राम्य सड़क योजना से 2200 करोड़ की लागत की सड़कों के निर्माण के लिए सौगात मिलनेवाली है. झारखंड सरकार के प्रस्ताव पर केंद्र से लगभग सहमति मिल गयी है. प्रस्ताव केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री के पास भेजा गया है. यह माना जा रहा है कि इस साल के अंत तक इसकी स्वीकृति मिल जाये. वहां से स्वीकृति मिलते ही झारखंड को सड़क-पुल निर्माण के लिए योजनाएं स्वीकृत की जायेंगी. इन प्रस्तावों के तहत कुछ जगहों पर सड़कों की चौड़ाई बढ़ायी जायेगी, जबकि कई जगहों पर निचले हिस्से व पानी निकासी के लिए ब्रिज का निर्माण भी किया जाना है. इंजीनियरों के अनुसार करीब राज्य के 259 प्रखंडों में आर्थिक विकास को देखते हुए 3100 किमी सड़क का निर्माण किया जाना है, जिसमें सड़कों की संख्या 300 से अधिक होगी. वहीं 150 ब्रिज भी बनेंगे.

पीएमजीएसवाइ के तहत वर्ष 2001 की जनगणना के आंकड़ों के आधार पर ही ग्रामीण बसावटों को सड़कों से जोड़ा जायेगा. इसमें जनजाति क्षेत्र में 250 की आबादी और सामान्य क्षेत्रों में 500 की आबादी पर सड़क निर्माण शामिल है, जबकि गत 21 सालों में राज्य की आबादी बढ़ने के साथ ही ग्रामीण बसावट वाले क्षेत्रों की तदाद भी बढ़ गयी है, लेकिन नये आंकड़ों के आधार पर उन क्षेत्रों को सड़कों की सौगात नहीं मिल पा रही है. 2001 की जनगणना के आधार पर शत-प्रशित बसावटों को सड़कों से जोड़ दिया गया,लेकिन मौजूदा हालात में बढ़ी आबादी को इन नियमों का फायदा नहीं मिल रहा है. इस बार स्कूल,आंगनबाड़ी केंद्र, अस्पताल,पंचायत सचिवालय इत्यादि की महत्वपूर्ण सड़क भी बनेंगी.

इसे भी पढ़ें – लातेहार और चतरा में टीपीसी के सब जोनल कमांडर अनूप जी पर दर्ज हैं आठ मामले

Related Articles

Back to top button