Uncategorized

फारूख शेख की याद में गूगल ने डूडल बनाया

Mumbai : सर्च इंजन गूगल ने रविवार को दिवंगत अभिनेता फारूख शेख की 70वीं जयंती पर उनके सम्मान में डूडल बनाया. डूडल में वर्ष 1970 के दशक की उनकी फिल्म ‘उमराव जान’ के हाथ से बने पोस्टर की तस्वीर नजर आ रही है. फारूख का जन्म वर्ष 1948 में हुआ. वह मुंबई में एक साधारण मध्यवर्गीय परिवार में पले-बढ़े. उन्होंने कानून विषय से पढ़ाई की लेकिन उनका थियेटर में काम करना जारी रहा और फिर उन्होंने अभिनय क्षेत्र में जाने का निर्णय लिया. वर्ष 1973 में आई ‘गरम हवा’ से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा. फारूख शेख ने ‘उमराव जान’ ,‘चश्मे बद्दूर’, ‘किसी से ना कहना’ और ‘बाजार’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया.

इसे भी पढ़ें – पीएम मोदी ने की ‘मन की बात’, कहा- विश्व का भारत की ओर देखने का बदला नजरिया

 

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button