
Ranchi : गोड्डा जिले की ललमटिया थाना पुलिस ने एक अपहृत नाबालिग लड़की को खोज कर अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार किया है. ललमटिया थाना प्रभारी चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि 1 दिसंबर को पुलिस स्टेशन ललमटिया में शिकायत मिली थी एक नाबालिग लड़की का बड़हरा निवासी अमर मिर्धा ने अपहरण कर लिया है. गोड्डा एसपी के निर्देश पर महगामा एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. अनुसंधान के क्रम में टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को बंगाल के बीरभूम जिले के दुबराजपुर इलाके से ही गिरफ्तार कर लिया. उसके साथ नाबालिग लड़की भी बरामद हो गयी.
इसे भी पढ़ें – केंद्र से जल्द मिलेगी 2200 करोड़ की ग्रामीण सड़क योजना की स्वीकृति, फाइल केंद्रीय मंत्री पास



