Giridih

गिरिडीह के पचम्बा में दो समुदाय के बीच तनाव में देशविरोधी संगठन पीएफआई का हाथ: भाजपा 

Giridih: गिरिडीह के पचम्बा में दो समुदाय के बीच पिछले दिनों हुए टकराव को लेकर शनिवार को स्थानीय भाजपा नेता व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साहू ने स्थानीय लोगो ने बैठक की जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए. बैठक में शामिल लोगो में रॉकी साहू, संतोष चौरसिया, सुमित साहू, बबलू मालाकार, मनीष साहू, शक्ति डालमिया समेत कई लोगो ने आशंका जाहिर करते हुए कहा की जो माहौल पचम्बा के भूमाफिया द्वारा पैदा किया जा रहा है उसे स्थानीय पचम्बा पुलिस नजरअंदाज कर रही है. अगर पुलिस सही से जांच करे, तो सही तथ्य सामने आएगा कि पचम्बा में देशविरोधी ताकत पीएफआई संगठन बड़ी मजबूती से अपना पांव पसार रहा है और इस संगठन से जुड़े पचम्बा के लोगो को सीधे तौर पर इसी इलाके के कई चर्चित भूमाफिया द्वारा संरक्षण भी दिया जा रहा है.
इसे भी पढ़े: गिरिडीह में बिजली आपूर्ति की स्थिति को लेकर जीएम की हुई मेगा बैठक

राज्य सरकार के इशारे पर बढ़ रहा भूमाफियाओं का मनोबल

बैठक में शामिल लोगो द्वारा पीएफआई का संदेह जाहिर करने के बाद भाजपा नेता सुरेश साहू ने कहा कि पचम्बा पुलिस के मूकदर्शक बनने का कारण सिर्फ इतना है की राज्य में हेमंत सरकार और गिरिडीह के सदर विधायक सुद्विय कुमार सोनू ने पचम्बा के भूमाफियाओं का मनोबल बढ़ा दिया है और कही न कही इसी भूमाफियाओं के कारण पीएफआई जैसे देशविरोधी संगठन सिर चढ़ कर बोल रहे है. इस दौरान भाजपा नेता ने जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि वैसे लोगो को चिह्नित कर पुलिस पीएफआई से जुड़े लोगो के खिलाफ कारवाई करे, जिससे शांतप्रिय पचम्बा का माहौल सामान्य हो सके. भाजपा नेता ने सरकार से इस मामले की एनआईए से जांच कराने की भी मांग की. इधर बैठक में विशाल सिंह, पवन कंधवे, नरेंद्र सिंह समेत कई अन्य लोग भी मौजूद रहे.

Related Articles

Back to top button