
Giridih: वेतन भुगतान की मांग को लेकर आठ एएनएम ने मंगलवार को गिरिडीह सिविल सर्जन कार्यालय में धरना दिया. धरने में बैठी महिला स्वास्थ कर्मियों की मांग थी कि पिछले दस माह से उनका वेतन रुका हुआ है. एएनएम कर्मियों ने दावा किया कि ऐसे हालात तब हैं जब स्वास्थ्य विभाग में कर्मियों को वेतन देने के लिए वेतन मद में फंड भी है. इसके बाद भी उनका वेतन दस माह से लंबित है. धरना में उषा कुमारी, सुनीता कुमारी, बिमला कुमारी, इंदु कुमारी समेत आठ एएनएम बैठी हुई थी. इस दौरान एएनएम कर्मियों ने स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की. इधर सिविल सर्जन डॉ शिव प्रसाद मिश्रा ने कहा कि जब जिले के 22 महिला स्वास्थ्य कर्मियों को देने के लिए फंड है तो इन आठ को वेतन क्यों नही दिया जाएगा. वैसे एक सप्ताह के भीतर इनके वेतन का भुगतान कर देने का सिविल सर्जन ने आश्वासन दिया है.

इसे भी पढ़ें: गिरिडीह के निमियाघाट के जनवितरण प्रणाली की दुकान में लगी आग, तेल-अनाज जलकर राख




