
Jamshedpur : 75 वें स्वतंत्रता दिवस के परेड का पूर्वाभ्यास बुधवार को गोपाल मैदान बिष्टुपुर में शुरू हो गया. सुरक्षा बल की टुकड़ियां पूर्वाभ्यास में शामिल हुईं. उपायुक्त सूरज कुमार व एसएसपी एम तमिल वणन के निर्देश पर पूर्वाभ्यास जारी रहेगा. वहीं रविवार 13 अगस्त को फुल ड्रेस परेड रिहर्सल की जाएगी. उपायुक्त एवं एसएसपी संयुक्त रूप से फुल ड्रेस परेड पूर्वाभ्यास का निरीक्षण करेंगे.
इसे भी पढ़ें : NewsWing के सवाल पर बौखलाये तेजप्रताप, देख लेने की दी धमकी
ज्ञातव्य हो कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को गोपाल मैदान बिष्टुपुर में जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. कोविड 19 संक्रमण से सुरक्षा के मद्देनजर इस वर्ष आम जनता से गोपाल मैदान नहीं आने की अपील जिला प्रशासन द्वारा की गई है. सरकार की ओर से जारी निर्देश के आलोक में आमंत्रित सदस्य एवं जिला प्रशासन के पदाधिकारी / कर्मचारी ही इस कार्यक्रम में शामिल होंगे.
इसे भी पढ़ें : कौशल विकास प्रोग्राम में बेरोजगारों को फर्जी नौकरी देने के कारोबार में लगा JYSDC!




