JamshedpurJharkhand

TATA MOTORS BIG BREAKING : ग्रेड से नाराज टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के सलाहकार प्रवीण सिंह ने दिया इस्तीफा, बड़ी लड़ाई का किया ऐलान

Jamshedpur : टाटा मोटर्स के ग्रेड से नाराज चल रहे यूनियन के सलाहकार प्रवीण सिंह ने शनिवार को यूनियन के सलाहकार पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी. यह खबर शहर में आग की तरह फैल गई, क्योंकि हर कोई जानना चाह रहा था कि आखिर क्या हुआ कि प्रवीण सिंह ने ऐसा फैसला ले लिया?

मेरा फैसला पूरी तरह मजदूर हित मेंः प्रवीण

प्रवीण सिंह ने कहा कि यह फैसला पूरी तरह से मजदूर हित में लिया गया है, क्योंकि मुझे लगता है कि टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन अपने मकसद से दूर हो गई है. अगर यूनियन को कर्मचारियों के हित का ध्यान होता, तो वह ग्रेड के कार्यकाल को तीन साल की बजाय चार साल नहीं करती. प्रवीण सिंह ने कहा कि वह इस्तीफा देने के साथ ही यूनियन की सभी गतिविधियों से अपने आप को अलग कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि वे यूनियन से अलग हो रहे हैं, मगर टाटा मोटर्स के कर्मचारियों से दूर नहीं हो रहे. सिहं ने कहा कि वह जल्द ही टाटा मोटर्स के कर्मचारियों के हक को लेकर बड़ी लड़ाई का ऐलान करेंगे.

कर्मचारियों को किया आश्वस्त, कहा-फिर होगी मेरी जीत

प्रवीण ने इस्तीफे के बाद कर्मचारियों को यह आश्वस्त किया है कि उनकी जीत होगी, क्योंकि इसकी बानगी जमशेदपुर के मजदूर टाटा वर्कर्स यूनियन, टाटा कमिंस वर्कर्स यूनियन, टिमकेन वर्कर्स यूनियन और टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन में देख चुके हैं. इस बारे में पूछे जाने पर प्रवीण सिंह ने कहा कि 2017 की आम सभा में चार संकल्प लिया गया था, जिसमें एक कर्मचारियों के लिए अपना घर योजना भी शामिल था, लेकिन यूनियन इस योजना को बार-बार टालती रही, जबकि 1200 से ज्यादा कर्मचारियों ने अपना घर योजना को लेकर फॉर्म भी भरा था. उल्लेखनीय है कि यूनियन के चाणक्य माने जाने वाले प्रवीण सिंह ने टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन का कानूनी और वैधानिक मान्यता दिलाकर टेल्को वर्कर्स यूनियन को अप्रासंगिक कर दिया था.

ये भी पढ़ें- जमशेदपुर : सूबे के मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया केन्द्रीय स्वास्थ्य विभाग के वेबसाइट का उद्घाटन, सहियाओं का मानदेय बढ़ाने पर जोर

Related Articles

Back to top button