
Ranchi: मिसेज एशिया इंटरनेशनल 2017 का खिताब पाने के बाद झारखंड निवासी रिंकू भगत रांची आयी हुई है. इस दौरान रिंकू भगत ने रांची नगर निगम की मेयर आशा लकड़ा के साथ मुलाकात की. मेयर ने रिंकू को शहर और राज्य का नाम रौशन करने के लिए शुभकामनाएं दी हैं और महिलाओं की समस्याओं के लिए काम करने के जज्बे की प्रशंसा भी की है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में वो महिलाओं के सम्मान में बढ़ोतरी को लेकर काम करती रहे.
विनर बनने के बाद बेहद गौरवान्वित महसूस कर रहीं
मौके पर रिंकू भगत ने न्यूज विंग के साथ खास बातचीत में बताया कि अगर मौका मिलता है तो झारखंड में बनने वाली क्षेत्रीय फिल्मों में वह काम करना चाहेंगी. बशर्ते फिल्म का विषय समाज को अच्छा मैसेज देने वाला हो. उन्होंने कहा कि मिसेज एशिया इंटरनेशनल 2017 वीनर बनने के बाद वह बेहद गौरवान्वित महसूस कर रही हैं. उन्होंने बताया कि वो महिलाओं की समस्या से जुड़े मुद्दों पर पहले से ही काम करती रही है. अगर यह सब मॉडलिंग और यहां के स्थानीय सिनेमा में पूरा हो सकता है तो वह झारखंड के फिल्मों में काम करेंगी.
देखें वीडियो

पेशे से वकील हैं रिंकू
रांची में जन्मी व पली- बढ़ी मिसेज इंडिया क्लासिक- 2017 रिंकू भगत चाइना में आयोजित मिसेज एशिया इंटरनेशनल प्रतियोगिता की विजेता हैं. मिसेज इंडिया का भी खिताब पेशे से वकील व हिमाचल प्रदेश के मंडी में तैनात सैन्य अधिकारी की पत्नी रिंकू ने चार जुलाई को मिसेज इंडिया का खिताब अपने नाम किया था. इस प्रतियोगिता में हिमाचल के मनाली से कल्पना ठाकुर सहित जम्मू, छतीसगढ़, तेलंगाना की भी एक- एक प्रतिभागियों ने भी हिस्सा लिया था.
हिमाचल डिफेंस वुमन वेलफेयर की अध्यक्ष हैं रिंकू
रिंकू भगत पिछले दो सालों से मंडी में अपने पति के साथ रह रही है, और हिमाचल डिफेंस वूमेन वेलफेयर की अध्यक्ष है. रिंकू एकल संस्था के माध्यम से महिलाओं को फ्री सैनिटरी पैड मुहैया करवा रही है. रांची में वह मानवाधिकार आयोग से भी जुड़ी हैं.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




