JharkhandLead NewsRanchi

सीए सुमन कुमार सिंह की करायी गयी मेडिकल जांच, रिपोर्ट आने के बाद भेजा जायेगा जेल

Ranchi : सीए सुमन कुमार सिंह की शनिवार शाम में सदर अस्पताल में मेडिकल जांच करायी गयी. मेडिकल जांच की रिपोर्ट आने के बाद सुमन कुमार सिंह को जेल भेजा जायेगा. सदर अस्पताल में ईडी के अधिकारी और सिविल सर्जन की मौजूदगी में मेडिकल जांच की गयी है. आपको बता दें कि झारखंड में चल रही ईडी की छापेमारी में यह पहली गिरफ्तारी है.

आइएएस अधिकारी पूजा सिंघल के ठिकानों पर की गयी छापामारी में सीए सुमन कुमार सिंह के घर से ही 19 करोड़ 31 लाख रुपये बरामद हुए हैं. पूछताछ मे सुमन कुमार ने कहा है कि यह रुपया उनका और उनके क्लाइंट का है. वह इस राशि का हिसाब बता सकते हैं.

इसे भी पढ़ें:ईडी की कार्रवाई से ऐसा लग रहा है कि केवल गैरभाजपाई राज्यों में ही भ्रष्टाचार हैः कांग्रेस

Related Articles

Back to top button