NEWS

मऊभंडार के ठेका मजदूरों ने रोजगार की मांग को लेकर जाम रखा वर्क्स एवं जनरल ऑफिस गेट

Ghatshila :एचसीएल-आईसीसी प्लांट चालू करने की मांग को लेकर मऊभंडार स्वतः स्फूर्त बन्द रहा. दुकानदारों ने स्वतः दुकानें बन्द रखी. वाहनों का परिचालन भी ठप रहा. ठेका मजदूरों ने आईसीसी वर्क्स एवं जनरल ऑफिस गेट को करीब 5 घंटे तक जाम रखकर प्रदर्शन किया. ठेका मजदूरों ने सुबह साढ़े 6 बजे से साढ़े 11 बजे तक गेट जाम रखा. प्रबन्धन के साथ हुई वार्ता के बाद आंदोलन समाप्त हुआ. ठेका मजदूरों ने मांग की है  कि उन्हें महीना में 26 दिन काम दी जाए. बैठाए गए ठेका मजदूरों को काम देने. प्रबन्धन ने जो दो माह प्लांट चलाने की बात कही है. उसके बाद की भी गारंटी दी जाएं. इस पर कम्पनी अधिकारियों ने 10 दिन का समय मांगा. इसपर मजदूरों ने 15 दिन का समय देते हुए मांग पूरा करने की अपील की. ठेका मजदूरों ने कहा कि यदि प्रबंधन उनकी मांग नहीं मानती है तो कारखाना में तालाबंदी की जाएगी.

वार्ता में ये थे शामिल

वार्ता में प्रबंधन की ओर से एजीएम (ईएस) जेपी मिश्रा, एमके ओझा, सुमित एक्का, एसबी पटियाला थे. मजदूरों की ओर से पूर्व जिला पार्षद राजू कर्मकार, सुकलाल हेम्ब्रम, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष अमित राय, मांझी परगना महाल के अध्यक्ष बहादुर सोरेन, शांखो मुर्मू, शम्भू जेना, कमल दास, चन्दन पातर, हिमालय बागति, श्याम यादव, दीपक कुंडू, अमरजीत सिंह आदि शामिल थे.

इसे भी पढ़ें- सेंचुरियन वर्ल्ड डोनर सरदार त्रिलोचन सिंह को दी गई श्रद्धांजलि

आंदोलन में ये लोग प्रमुख रूप से हुए शामिल

आंदोलन में पूर्व जिला पार्षद राजू कर्मकार, सुकलाल हेम्ब्रम, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष अमित राय, मांझी परगना महाल के बहादुर सोरेन, शांखो मुर्मू, महेश करवा, शम्भू जेना, कमल दास, बबलू जेना, माणिक मुर्मू, चन्दन पातर, विश्वनाथ सुकदान, गौतम जेना, बापी मण्डल, मो सरफराज, इंद्रजीत बागति, श्याम यादव, मनोज चौधरी, मोनू बेरा, डॉक्टर बानरा, समीर नमाता, जाकिर अली, दीपक कुंडू, भानु मन्ना, अविनाश कुमार, बापू सीट, कांता लाल, ऋषिकेश, अशोक बारीक, पिंटू पात्रो, बीरेन महापात्र, गणेश जेना, झुना बारीक, गणेश मार्डी, कनीराम किस्कु, सुनील नमाता, घनश्याम मुर्मू, गणेश प्रधान, शिवा गोप, मो फिरोज, सतपाल सिंह, ओम ठाकुर, कार्तिक बागति, हिरा सिंह, चंद्रकान साहू, गुरुवचन सिंह, शिवांशु कुमार, रघुवीर सिंह समेत सैकड़ों की संख्या में मजदूर, स्थानीय दुकानदार एवं वाहन चालक शामिल थे.

Related Articles

Back to top button