
NewDelhi : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड सांसद राहुल गांधी ने आज संसद में पीएम मोदी द्वारा दिये गये भाषण को लेकर करारा हमला किया. राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी ने बेरोजगारी के मुद्दे पर एक शब्द भी नहीं कहा. वर्तमान समय में सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी और रोजगार है.
Rahul Gandhi on PM Modi’s speech in Lok Sabha today: PM Modi’s style is to distract the country from core issues. He talks of Congress, of Jawaharlal Nehru, of Pakistan, etc but not of core issues. https://t.co/D028cy0PYO
— ANI (@ANI) February 6, 2020
इसे भी पढ़ें : #Parliament में बोले मोदी, 20 साल से गालियां सुन रहा हूं, खुद को गाली प्रूफ बना दूंगा, देश के टुकड़े करने की बात की जा रही है…
वित्त मंत्री ने भी प्रधानमंत्री की तरह लंबा भाषण दिया था
कहा कि हमने प्रधानमंत्री मोदी से कितनी ही बार इस विषय पर बोलने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने इस पर एक शब्द भी नहीं बोला. इससे पहले, वित्त मंत्री ने भी प्रधानमंत्री की तरह लंबा भाषण दिया था लेकिन उन्होंने भी इस मुद्दे पर एक शब्द भी नहीं बोला.
पीएम कांग्रेस, नेहरू, पाकिस्तान आदि पर बोलते हैं, पर…
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी का तरीका देश को महत्वपूर्ण मुद्दों से भटकाने वाला है. पीएम कांग्रेस, जवाहरलाल नेहरू, पाकिस्तान आदि पर बोलते हैं, लेकिन महत्वपूर्ण मुद्दों पर कुछ नहीं बोलते.
जान लें कि बजट सत्र के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाये गये धन्यवाद प्रस्ताव पर लोकसभा में एक घंटे 40 मिनट तक अपनी बात रखी. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साध. पीएम ने CAA, अनुच्छेद 370, राम मंदिर समेत कई मुद्दों पर राय जाहिर की.
पीएम मोदी के संबोधन के दौरान कांग्रेस समेत कई विपक्षी पार्टियों ने संसद में हंगामा भी किया, लेकिन पीएम ने अपनी बात जारी रखी. पीएम ने राहुल गांधी के बुधवार को दिये गये भाषण पर तंज भी किया.
इसे भी पढ़ें : #NirbhayaCase: दोषियों को अलग-अलग फांसी देने की केंद्र की याचिका पर SC में शुक्रवार को सुनवाई
कांग्रेस की परेशानी यह है कि वह झूठे वादे करती है

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस की परेशानी यह हैं कि वो बातें करती है, झूठे वादे करती है और दशकों तक उन वादों को टालती रहती है. आज हमारी सरकार अपने राष्ट्र निर्माताओं की भावनाओं पर चलते हुए फैसले ले रही है, तो इनकों दिक्कत हो रही है.
उन्होंने कहा कि मैं फिर से इस सदन के माध्यम से बड़ी जिम्मेदारी के साथ स्पष्ट कहना चाहता हूं कि CAA से भारत के किसी भी नागरिक पर कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला. चाहे वो मुस्लिम हो, हिंदू हो, सिख हो या अन्य किसी धर्म को मानने वाला हो.
इसे भी पढ़ें : #CAA_Protest: आजमगढ़ में 35 नामजद और 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज, 20 गिरफ्तार




