
Giridih: राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड की चैयरमैन विभा सिंह, सीईओ डा. मनोज कुमार और सब रजिस्ट्रार जयदेव सिंह रविवार को गिरिडीह पहुंचे. कॉपरेटिव बैंक के कार्यालय में अधिकारियों ने बैंक प्रबंधक सुरेश सिन्हा की उपस्थिति में जिले के 358 पैक्स प्रबंधकोे से कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की. पैक्स प्रबंधकों ने चैयरमैन विभा सिंह से किसानों को समय से भुगतान नहीं होने की परेशानी बताई. इस संबंध में विभा सिंह ने कहा कि अब पहले वाले हालात नहीं रह गए हैं, सिस्टम में काफी बदलाव हुआ है. सरकार की ओर से सहकारी समितियों और पैक्सों को मजबूत करने के काफी प्रयास किए जा रहे हैं.
इसे भी पढ़ें: गिरिडीह के भेलवाघाटी में हथियारबंद अपराधियों ने बुजुर्ग दंपती से की डेढ़ लाख की लूट

चेयरमैन ने कहा कि बैंकों से वक्त पर किसानों को खेती के लिए कर्ज मिल सके, इसके लिए पैक्स अध्यक्षों को किसानों को जुड़ने के लिए उत्प्रेरित करना होगा. किसान पैक्सों से जुड़ सके, इसके लिए राशि भी एक हजार से घटाकर अब 500 सौ रुपए कर दी गई है. चेयरमैन विभा सिंह ने कहा कि साल 2025 तक झारखंड राज्य कॉपरेटिव बैंक पूरे देश में पहले स्थान पर होगा. अभी पूरे राज्य में 1500 सौ सोसाईटी कार्यरत है लेकिन इसमें 138 ही मान्यता प्राप्त है. अनरजिस्ट्रर्ड सोसाईटी को भी अब निबंधित किया जा रहा है ताकि किसान को बैंकों से वित्तीय सहयोग मिल सके. चैयरमेन ने 15 नवंबर तक इस लक्ष्य को पूरा कर लेने की बात कही..




