Hazaribagh: हजारीबाग मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के एक्सरे टेक्निशियन की कोरोना से मौत हो गयी. टेक्नीशियन रामगढ़ जिला के पतरातू के रहने वाले थे. वे सितंबर 2010 से हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में टेक्नीशियन के पद पर कार्य कर रहे थे. बताया गया है कि अचानक उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने पर उन्हें 27 दिसंबर को हजारीबाग के अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां रिपोर्ट में उन्हें कोरोना पॉजिटिव पाया गया. कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया था. उनके दो नाबालिग बेटे हैं . उनके निधन से स्वास्थ्य कर्मी चिकित्सक और शहर के लोग शोकाकुल हैं.
इसे भी पढ़ें- अब बीडीओ संभालेंगे मनरेगा की कमान,पंचायतों की भागीदारी खत्म




