
Ranchi: इंडियन ऑयल ने राज्य के प्रमुख पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल भराओ, हीरो मेस्ट्रो एज स्कूटर पाओ योजना शुरू की. योजना की शुरुआत रांची मंडल कार्यालय के प्रमुख श्यामल देबनाथ ने इंद्रप्रस्थ पेट्रोलियम से की. उन्होंने कहा कि पर्व त्योहार से लेकर नये वर्ष के मौके पर कंपनी इस तरह की योजनाएं ग्राहकों के लिए लाती है. योजना के तहत दो सौ रुपये का पेट्रोल, डीजल भरानेवाले ग्राहकों को लक्की ड्रा का कूपन दिया जायेगा. इस कूपन के विजेताओं को पहले पुरस्कार के रूप में हीरो मेस्ट्रो एज स्कूटर, दूसरा पुरस्कार रेफ्रीजरेटर, तीसरे पुरस्कार के रूप में एलइडी टीवी और सांत्वना पुरस्कार दिया जायेगा. योजना रांची और जमशेदपुर के चुनिंदा पंपों पर 16 जनवरी 2019 तक चलेगा. हीरो मोटोकार्प के क्षेत्रीय विक्रय प्रबंधक अभिषेक टायल, अधिकारी समेत इंडियन आयल के विक्रय प्रबंधक जाहिद अंसारी, विक्रय अधिकारी विजय किशोर, सुरेंद्र कुमार राय, शशि भूषण राय, कुमार कमलेश, हिमांशु युवराज और अन्य मौजूद थे.




