
Ranchi: राजधानी रांची के अलग-अलग इलाकों में शराब दुकान पर एमआरपी से अधिक रुपए लेने का मामला सामने लगातार आ रहा है ताजा मामला आज बुंडू थाना क्षेत्र स्थित अनुज्ञप्ति प्रदत्त विदेशी शराब दुकान बुंडू की है. जहां पर एमआरपी से अधिक ₹20 दारू की बोतल पर और बियर में एमआरपी से अधिक ₹10 वसूली की जा रही है. इस मामले को लेकर दुकानदार से बात किया गया तो दुकानदार ने बताया कि ऊपर से आदेश आया है कि शराब की बोतल पर ₹20 अधिक लेना है वही बीयर की बोतल पर ₹10 अधिक लेना है हालांकि इस मामले को लेकर खरीदार ने टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज किया तो दुकानदार नवीन साहू ने बात करने को राजी नहीं हुए, शिकायतकर्ता बार-बार दुकानदार से आग्रह करते रहा जिसके बावजूद अधिक वसूली की गई शिकायतकर्ता नरेंद्र प्रमाणिक ने दुकान में मौजूद दुकानदारों से टोल फ्री नंबर पर शिकायत कर बात कराने का प्रयास किया लेकिन शराब दुकानदार ने उद्दंडता दिखाई और बात नहीं किया.
आपको बता दें कि बुंडू थाना इलाके में आज दोपहर 12:00 बजे के करीब करीब 8 से 10 लोग शराब और बीयर खरीदने गए थे जिसके बाद दुकान पर हंगामा हुआ दुकानदार और खरीदारों के बीच नोकझोंक भी हुई लेकिन दुकानदार दाम कम करने के लिए तैयार नहीं थे। खरीदार का नाम नरेंद्र प्रमाणिक है उन्होंने बताया कि यहां पर रोजाना शराब की बोतल पर ₹20 अधिक और बीयर की बोतल पर ₹10 लिया जाता है आए दिन यहां पर रोज दुकानदार और खरीदार के बीच हंगामा होता रहता है लेकिन उत्पाद विभाग की टीम कोई कार्यवाही नहीं करती है। अनुज्ञप्ति संख्या- 072 FLX RNC 22-23 और लाइसेंस की तिथि 2022-23 है। इस मामले को लेकर अधिकारी को सूचना दी गई है जिसके बावजूद अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ है।




