Dhanbad

धनबाद के टुंडी स्थित लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

Dhanbad: गुरुवार को लोहार बरवा रोड, आसन डाबर, टुंडी स्थित लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम में समाजसेवी कुमार मधुरेंद्र सिंह की पहल पर आकस्मिक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. आश्रम में टुंडी स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने समस्त पुरुष एवं महिला वृद्धजनों की शारीरिक जांच की. गुरुवार को आश्रम में जांच करने पहुंची टीम ने वृद्धजनों की समस्त शारीरिक जांच कर दवाइयां एवं सावधानी के परामर्श दिया.

दरअसल, आश्रम में वृद्धजनों की सुविधाओं एवं उनकी भावनाओं का खास ख्याल रखने वाले समाजसेवी मधुरेंद्र अन्य दिनों की भांति वृद्धजनों का हाल-चाल लेने बुधवार को आश्रम पहुंचे थे. उन्होंने देखा कि इस बदलते मौसम में कुछ वृद्धजन खांसी बुखार एवं सर्दी से पीड़ित हैं. उन्होंने तत्काल मोबाइल पर टुंडी स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ जितेंद्र को इस आशय की सूचना देकर वृद्धजनों की तत्काल स्वास्थ जांच करने का आग्रह किया. जिस पर डॉ. जितेंद्र ने गुरुवार को आश्रम में स्वास्थ्य जांच टीम भेजकर सभी वृद्धजनों की जांच का आश्वासन दिया. और इसी कड़ी में वृद्धजनों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें उपचार बताया गया. जांच टीम में डाक्टर विजय वर्मा, डाक्टर रागनी प्रिया, श्री विजय, श्री किशोरी, श्री धर्मेन्द्र, श्री लक्ष्मी साव, विवेकानंद शामिल थे. लालमणि आश्रम के वृद्धजन मधुरेंद्र के इस ख्याल सहयोग के लिए अपना हार्दिक आशीर्वाद दिया.

बताते चलें कि कुमार मधुरेंद्र सिंह के प्रयासों से ही लाल मणि आश्रम में विद्युत ट्रांसफार्मर लगा जिससे वृद्धजनों को अब काफी राहत है. और साथ ही आश्रम में वृद्धों की सुविधा के लिए उन्होंने कई महत्वपूर्ण किए. और सबसे महत्वपूर्ण वे धनबाद वासियों अपने मित्रों से लगातार इन वृद्धजनों की सेवा आदर सम्मान के लिए प्रेरित करते रहते हैं. जिससे फलस्वरूप कई सेवाकर्ता आश्रम के प्रति उन्मुख हुए हैं. जिससे वृद्धजनों के जीवन यापन, सुविधा पूर्वक रहन-सहन की दिशा में एक बहुत ही उल्लेखनीय कार्य हुआ है.

आश्रम के एक वृद्ध अशोक गागर ने कहा उनके आश्रम में प्रवेश करते देखते ही मन में खुशी महसूस होने लगती है, हमारा मनोबल बढ़ता है. आश्रम के अध्यक्ष नौशाद गद्दी ने कुमार मधुरेंद्र सिंह को आश्रम में त्वरित जांच शिविर लगाने के प्रयास के फलस्वरूप वृद्धजनों को मिली राहत के लिए धन्यवाद दिया.

Related Articles

Back to top button