
Ranchi: झारखंड के प्रभारी डीजीपी अनुराग गुप्ता अपराध नियंत्रण, विधि व्यवस्था को लेकर गहन समीक्षा की तैयारी में है. इसको लेकर जिले के पुलिस कप्तान को समीक्षा का निर्देश दिया है. डीजीपी 10 बिन्दुओं पर अपने-अपने जिलों में व्यवस्था की समीक्षा करने का निर्देश दिया है. साथ ही रेज के डीआईजी और आईजी को भी समीक्षा के लिये कहा गया है. इसके बाद डीजीपी समीक्षा करेंगे.
इन बिन्दओं पर होगी समीक्षा
1 जनवरी 2024 से अब तक राज्य के विभिन्न जिलों में रंगदारी, लेवी वसूलने के उद्देश्य से अपराधियों, उग्रवादियों द्वारा संपत्ति का नुकसान करने संबंधी काण्ड की समीक्षा, जिला के सभी पुलिसकर्मियों के द्वारा वर्दी के साथ नेम प्लेट को पहनना, महिला थानों की समीक्षा, AHTU थाना की समीक्षा, साईबर थाना की समीक्षा, पुलिस कंट्रोल रूम, JOFS झारखण्ड ऑन लाइन प्राथमिकी की समीक्षा, Dial 112 का समीक्षा, राज्य के दुर्दात नक्सलियों एवं अपराधकर्मियों पर रिवार्ड की घोषणा करना और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर समीक्षा होगा.




