JharkhandPalamu

पलामू: सेंट्रल जेल में इस्कॉन का हरे कृष्ण महामंत्र संकीर्तन, कैदियों ने उत्साह पूर्वक किया जाप

Palamu: इस्कॉन पलामू के तत्वावधान में मेदिनीनगर केन्द्रीय कारागार में हरे कृष्ण महामंत्र का संकीर्तन किया गया. इसमें बड़ी संख्या में कैदियों ने भाग लिया. कार्यक्रम का नेतृत्व मायापुर धाम से आये गौर धाम प्रभु ने किया. इस्कॉन पलामू के भक्तों द्वारा हरे कृष्ण महामंत्र का संकीर्तन किया गया. कारागार के बंदियों संग कीर्तन में उत्साह पूर्वक जाप किया गया. कार्यक्रम में शिक्षक नेता अरविंद कुमार सिंह ने हरे कृष्ण महामंत्र का अपने जीवन में मिलने वाले लाभ का वर्णन किया.

रांची से आए गोविन्द प्रभु शिद्दत स्नातक ने भगवत गीता में भगवान कृष्ण के द्वारा मानव जीवन में दुनिया की समस्याओं से मुक्ति के लिए बताये गये मार्ग पर चलने के लिए किये जाने वाले कार्य का वर्णन किया. कार्यक्रम के पश्चात कारागार परिषद् में एक हजार श्रीमत् भगवत गीता का वितरण किया गया.

भगवत गीता का संग्रह समाज के गणमान्य लोगों के द्वारा दान स्वरुप प्राप्त किया गया.

सत्य देव प्रसाद अग्रवाल 108 प्रति, मनोज सिंह पूर्व उपाध्यक्ष मेदिनीनगर नगर निगम 108, अरविंद कुमार सिंह शिक्षक नेता 108, अरविंद 108, सुन्दर माधवदास 108, निलेन्दर कुमार नवकेतन सिनेमा 32, डी.ई.ओ. पलामू द्वारा 21 प्रति का सहयोग किया गया.

कार्यक्रम में विकास प्रभु, शिव प्रभु, सौरभ प्रभु, संदीप प्रभु, बहुरुप जगरनाथ दास, मंगल सिंह, करतु प्रभु, संतोष माखारिया सहित जेल कारागार के पदाधिकारी, कर्मचारी समेत अनेकों लोग उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button