
Ranchi: विधानसभा से पहले आजसू केंद्रीय कार्यसमिति की अंतिम और महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. बैठक में सभी केंद्रीय प्रभारी एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया. बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विचार विमर्श किया गया. साथ ही कई योजनाओं को लेकर चर्चा भी की गयी.
आजसू के केंद्रीय प्रवक्ता देवशरण भगत ने प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि इस बार आजसू पार्टी दहाई के आंकड़े के साथ विधानसभा पहुंचेगी. आजसू पार्टी जिन सीटों पर चुनाव लड़ेगी सभी में जीत दर्ज करेगी. उन्होंने कहा कि आजसू मजबूरी में नहीं मजबूती के साथ विधानसभा चुनाव लड़ेगी.
इसे भी पढ़ें – सुनिये सरकार, लाठी चार्ज पर क्या कह रहे हैं लोग, कैसे कोस रहे हैं, पुलिस वाले भी उठा रहे हैं सवाल
चंदनकियारी और लोहरदगा सीट को लेकर चल रहे असमंजस के बारे में उन्होंने कहा सीटों का बंटवारा गठबंधन के साथ बैठक कर किया जायेगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी गठबंधन के तहत ही चुनाव लड़ेगी और एनडीए के 65 प्लस के लक्ष्य को पूरा करेगी.
आजसू हर बूथ में बनायेगा 25 चूल्हा प्रभारी
आजसू पूरे प्रदेश में गांधीजी की 150वीं जयंती के दौरान स्वराज स्वाभिमान जनादेश यात्रा का भी आयोजन करेगा. इसके अलावा सामाजिक न्याय संकल्प रैली भी आयोजित की जायेगी.
इसे भी पढ़ें – #Dhullu तेरे कारण : मजदूर ने सपरिवार की कलेक्ट्रिएट के सामने आत्मदाह की कोशिश, पुलिस ने रोका
आजसू के केंद्रीय प्रवक्ता देवशरण भगत ने बताया कि आजसू पार्टी के द्वारा राज्य के प्रत्येक बूथों में 25 चूल्हा प्रभारी तैयार किया गया है. इन चूल्हा प्रभारियों को जिम्मेवारी दी गयी है कि सभी घरों में चूल्हा जलता रहे. केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाया जा सके इसका ध्यान सभी चूल्हा प्रभारी रखेंगे.
आजसू पार्टी सभी विधानसभा में कॉल सेंटर बनायेगी
आजसू पार्टी प्रदेश के सभी विधानसभा में कॉल सेंटर की स्थापना करेगी. कॉल सेंटर के माध्यम से प्रत्येक घरों में आ रही समस्याओं का निदान किया जा सकेगा. केंद्र द्वारा संचालित सभी कल्याणकारी योजनाओं को सभी के घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य होगा.
देवशरण भगत ने बताया कि समिति द्वारा गठित विधानसभा तैयारी समिति चयनित सभी चूल्हा प्रभारियों को प्रशिक्षण भी देगी. 11 से 30 अक्टूबर के बीच प्रत्येक विधानसभा में चूल्हा प्रभारियों का प्रभारी सम्मेलन भी आयोजित किया जायेगा.
इसे भी पढ़ें – गांडेय विधानससभा सीटः जयप्रकाश वर्मा की सीट रडार पर, कई नामों को टटोल रही भाजपा



