
Dhanbad : बाघमारा के लुत्तीपहाड़ी के रहने वाले अख्तर हवारे ने बुधवार को कलेक्ट्रिएट में सपरिवार आत्मदाह करने की कोशिश की. पुलिस ने हालांकि उसे आत्मदाह करने से रोक लिया और उसे हिरासत में ले लिया. उसने बताया कि बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो के आतंक के कारण अब उसके पास कोई रास्ता नहीं बचा है. ढुल्लू महतो के कारण रोजी-रोजगार नहीं मिल रहा है. ऐसे में मैं जी कर ही क्या करूंगा.
इसे भी पढ़ें – सुनिये सरकार, लाठी चार्ज पर क्या कह रहे हैं लोग, कैसे कोस रहे हैं, पुलिस वाले भी उठा रहे हैं सवाल
13 सितंबर को अधिकारियों को सौंपा था ज्ञापन
अख्तर हवारे ने इससे पहले 13 सितंबर को डीसी, एसपी व अन्य अधिकारियों को एक ज्ञापन सौंपा था. जिसमें उसने बताया था कि विधायक ढुल्लू महतो के कारण वह बेरोजगार हो गया है. अब कहीं भी वह काम मांगने जाता है, तो कहा जाता है कि पहले विधायक से लिखवाकर लाओ.
साथ हवारे ने कहा था कि काम नहीं मिलने के कारण परिवार के सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. उसने अपने ज्ञापन में कहा था कि अगर जल्द ही उसे न्याय नहीं मिला, तो वह 25 सितंबर को सपरिवार आत्मदाह कर लेगा.
इसे भी पढ़ें – #Dhullu तेरे कारण : मजदूरों ने कहा, हमें मंजूर नहीं ढुल्लू महतो की गुलामी
सड़क पर आ गया है पूरा परिवार
बार-बार गुहार लगाने के बाद भी उसे न्याय नहीं मिला तो वह बुधवार को सपरिवार कलेक्ट्रिएट आत्मदाह करने पहुंच गया. उसने अपने शरीर पर केरोसिन छिड़कर जैसे आग लगाने की कोशिश की, पुलिस वाले वहां जमा हो गये और उसे पकड़ लिया. उसने बताया कि ढुल्लू के आतंक के कारण उसका पूरा परिवार सड़क पर आ गया है.
पत्नी बीमार रहती है, लेकिन रोजगार के अभाव में वह उसका इलाज भी नहीं करा पा रहा है. बच्चों की पढ़ाई ठप हो गयी है. अख्तर हवारे ने कहा कि भूखों मरने से तो अच्छा है कि सब लोग एक साथ आत्मदाह कर लें.
इसे भी पढ़ें – alexa.com रैंकिंग में देश में 18वें रैंक पर पहुंचा newswing.com




