JharkhandLead NewsRanchi

रांची: पाइप लाइन बिछा रही एजेंसियों को सख्त हिदायत, दो महीने में हरहाल में दुरूस्त करें सड़क

कंपनियों ने प्राथमिकता के आधार पर रोड रिस्टोरेशन का दिया आश्वासन

Ranchi: जुडको के क्रियान्वयन में पाइप लाइन का काम कर रही एजेंसियों को सख्त हिदायत दी गयी है. जुडको के परियोजना निदेशक (तकनीकी) गोपालजी ने एजेंसियों को स्पष्ट तौर पर निर्देश दिया है कि दो महीने के भीतर जहां जहां भी सड़क पाइप लाइन बिछाने के लिए काटा गया है, उसकी गुणवत्तापूर्ण ढंग से मरम्मत कर दिया जाये. परियोजना निदेशक तकनीकी के कक्ष में जुडको के उच्चाधिकारियों , एजंसियों एवं परामर्शी के साथ सोमवार को हुई बैठक में यह निर्देश दिया गया.

इसे भी पढ़ें: नल जल योजना को 60 दिनों में दुरूस्त करने का BJP ने JUIDCO को दिया अल्टीमेटम

परियोजना निदेशक तकनीकी ने कहा कि सड़क रिस्टोरेशन में एजेंसियों द्वारा बरती जा रही लापरवाही शिकायतें मिल रही हैं, जिसे अब बर्दास्त नहीं किया जा सकता. अब कोई बहाना नहीं चलेगा. हर हाल में सड़क को दुरूस्त कर समय से कनेक्शन देने का भी काम करें. परियोजना निदेशक (प्रशासन) अरविंद कुमार मिश्र ने एजेंसियों से कहा कि सड़क की मरम्मत नहीं किये जाने का खामियाजा जुडको को भुगतना पड़ रहा है. यह हर्गिज बरदास्त नहीं की जा सकती. अब एजेंसियों के पास कोई विकल्प नहीं है. महाप्रबंधक पेयजलापूर्ति एसएस सेनगुप्ता ने कहा कि मैनपावर बढ़ाकर निर्धारित समय में रोड के गड्ढों को सलीके से भरा जाये. एजेंसियों द्वारा बताया गया कि लगभग 80 किलोमीटर का रोड रिस्टोररेशन बाकी है, जिसे पूरा कर लिया जायेगा. रोड रिस्टोरेशन का प्लान परामर्शी कंपनी एनजेएस को दिया गया है. एजेंसियों को बताया गया कि जुडको के अधिकरी प्रतिदिन रोड रिस्टारेशन के काम की मानिटरिंग भी करेंगे. बैठक में परियोजना निदेशक (वित्त) अमित चक्रवर्ती, महाप्रबंधक परिवहन विनय कुमार, उन परियोजना निदेशक उत्कर्ष मिश्र, उप महाप्रबंधक पेयजलापूर्ति आलोक मंडल, परियोजना प्रबंधक शशांक शेखर कमल और एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे.

 

Related Articles

Back to top button