NEWS

स्पेशल जज के परमिशन के बाद अब मंत्री बन्ना गुप्ता अश्लील वीडियो प्रकरण में स्क्रीन शॉट की होगी फॉरेंसिक जांच

Ranchi: स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से जुड़े एक वीडियो प्रकरण मामले की अब फॉरेंसिक जांच होगी. विधायक सरयू राय ने इससे संबंधित जानकारी सोशल मीडिया के जरिये साझा की है. बताया है कि बन्ना गुप्ता और एक महिला के बीच अंतरंग अश्लील वीडियो वार्ता पूर्व में हुई थी. अब इस वीडियो के स्क्रीन शॉट की फॉरेंसिक जांच होगी. स्पेशल जज (साइबर), जमशेदपुर ने इस संबंध में जांच की अनुमति दे दी है. इस कांड के अनुसंधानकर्ता के आवेदन पर जज ने यह परमिशन दी है.
इसे भी पढ़ें: बन्ना गुप्ता के अश्लील वीडियो प्रकरण और प्रतिबंधित पिस्तौल मामले में सरयू राय ने राज्यपाल से की कार्रवाई की मांग

राज्यपाल से भी कर चुके हैं शिकायत

गौरतलब है कि बन्ना गुप्ता प्रकरण से जुड़े वायरल वीडियो मामले में सरयू राय ने पूर्व में 2 मई को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से भी शिकायत की मांग की थी. उनसे आग्रह करते कहा था कि वे सीएम को मंत्रिमंडल से बन्ना को अविलंब बर्खास्त करने को कहें. राजनीतिक दबाव के कारण सारे प्रमाण रहने के बाद भी आरोपी मंत्री के खिलाफ जमशेदपुर जिला प्रशासन और राज्य सरकार कोई कानूनी कार्रवाई नहीं कर रही है. राज्य की सरकार ही राज्य में कानून का मजाक उड़ा रही है.


सरयू के मुताबिक एक महिला के साथ अश्लील वीडियो स्वास्थ्य मंत्री के कार्यालय से ही जारी किया गया. फिर बताया गया कि वह महिला फर्जी है. यदि ऐसा है तो मंत्री का अपराध बढ़ जाता है. यह साबित हो रहा है कि फर्जी महिला को खड़ा करके मामले पर लीपापोती की जा रही है.

Related Articles

Back to top button