
Ranchi : राज्य सरकार ने तिसरी, गिरीडीह के अंचल अधिकारी असीम बाड़ा को निलंबित कर दिया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आदेश पर यह कार्रवाई की गयी है. सीएम ने 18 जनवरी 2023 को ही जिला स्तरीय समीक्षा बैठक की थी जिसमें रेवेन्यू कोर्ट मॉनिटरिंग सिस्टम की समीक्षा में तिसरी कार्यालय में लंबित मामले 13 (दाखिल-खारिज मामलों को छोड़कर) एवं निष्पादित मामले की संख्या शून्य थी. सीएम ने इसे काफी गंभीरता से लिया था. सीएम के निर्देश पर गिरिडीह ने डीसी 18 जनवरी को कार्रवाई की अनुशंसा कार्मिक विभाग से की थी. विभाग ने पूरे मामले पर स्पष्ट किया है उनके उपर आरोप गंभीर प्रकृति के हैं ऐसे में कार्यों में लापरवाही के आरोप में उन्हें निलंबित कर दिया गया है. निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल कार्यालय होगा. इस संबंध में कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है.
इसे भी पढे़ं – Jamshedpur : जो खतियान की बात करेगा वही झारखंड पर राज करेगा : हेमंत सोरेन



