Lead NewsNational

गौरव वल्लभ के बाद कांग्रेस को एक और झटका, पूर्व प्रवक्ता रोहन गुप्ता बीजेपी में शामिल

Delhi/ Ranchi : आगामी लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है. इससे पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने पार्टी छोड़ कर बीजेपी ज्वाइन कर ली थी और अब कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता रोहन गुप्ता और कश्मीर के डॉ जहांजेब सिरवाल ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया है. कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने के बाद दोनों ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है. इस दौरान केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी वहां मौजूद रहे. उन्होंने ने ही रोहन गुप्ता को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी.

रोहन गुप्ता ने कांग्रेस पर ‘अपमान’ और ‘चरित्र हनन’ का आरोप लगाते हुए पिछले महीने मार्च में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और पार्टी महासचिव विनोद तावड़े की मौजूदगी में श्री गुप्ता बीजेपी में शामिल हो गये.

इसे भी पढ़ें – अमन साहू की अकूत दौलत का राज खोलेगा ATS की गिरफ्त में आया राहुल दुबे

Related Articles

Back to top button