
Jamshedpu: जमशेदपुर एक निजी संस्था द्वारा साकची स्थित सीएम एक्ससिलेन्स सरकारी स्कूल मे 100 छात्राओं के बिच साईकिल का वितरण किया गया, जिससे छात्राओं मे खुसी की लहर देखने को मिली है, स्कूल की प्रिंसिपल और छात्राओं ने साईकल मिलते ही उनके चेहरे खिल उठे, स्कूल की छात्राओं ने कहा कि साईकल मिलने से अब उन्हें स्कूल आने जाने मे सुविधा होगी, पहले उन्हें स्कूल आने जाने मे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था, छात्राओं ने कहा कि कभी कभी स्कूल समय पर नहीं पहुंच पाते थे, जिससे स्कूल नागा भी हो जाया करता था, मगर अब साईकल मिलने से समय पर स्कूल आ सकेंगे, और समय से घर भी जा सकेंगे, वंही स्कूल की प्रिंसिपल ने कहा कि इससे पहले छात्राओं को स्कूल आने जाने मे परेशानी होती थी, मगर अब उन्हें इस परेशानियों से निजात मिल जाएगा, उन्होंने संस्था के बारे मे कहा कि पहले भी यह संस्था स्कूल के विकास के लिए कई काम किया है, जिससे स्कूल मे सुविधाएं बढी है, अब साईकल देकर छात्राओं को इन्होने खुसी दी है, वंही संस्था के सदस्य ने बताया कि संस्था का मकसद है कि स्कूल की छात्राओं का विकास हो उनका पढ़ाई समय पर हो, छात्राओं का विकास हो, जिसको लेकर इससे पूर्व भी 50 छात्राओं को साईकल दिया गया था, अब इसे डबल करते हुए आज 100 साईकल का वितरण किया गया है, जिससे छात्राओं को स्कूल आने जाने मे परेशानी ना हो, उन्होंने कहा कि उनकी संस्था स्कूल के विकास के लिए निरंतर प्रयास करती रहेगी, आगे भी इस तरह का कार्य संस्था करेगी ताकि छात्राओं को पढ़ाई लिखाई मे बाधा ना हो.




