NEWS

JAMSHEDPUR : एक माह पहले जिस जगह सड़क दुर्घटना में पिता की हुई थी मौत, उसी जगह बेटा भी हुआ दुर्घटना का शिकार

JAMSHEDPUR : जमशेदपुर के एमजीएम थाना अंतर्गत एनएच33 स्थित पिपला के पास एक पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी. इस घटना में बाइक सवार भागवत महतो और उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया. इधर, घटना के बाद पिकअप वैन चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को एमजीएम अस्पताल ले जाया गया जहां दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि भागवत महतो अपने दोस्त के साथ गालुडीह से पिपला के भगबंध स्थित अपने घर लौट रहा था. पिपला के पास जमशेदपुर की ओर से घाटशिला जा रही एक पिकअप ने सामने से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों उछलकर सड़क की दूसरी ओर जा गिरे. बता दे कि एक माह पहले ही भागवत के पिता समरेश महतो की सड़क हादसे में मौत हो गई थी.

ये भी पढ़ें : हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने को 9-15 अगस्त तक मोर्चे पर भाजपा के कार्यकर्ता

Related Articles

Back to top button