Court NewsLead News

5 दिनों की रिमांड के बाद अमित अग्रवाल को सीबीआइ कोर्ट में किया गया पेश, न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल

Ranchi : हाइकोर्ट के अधिवक्ता राजीव कुमार से जुड़े कोलकाता कैश कांड मामले में आरोपी अमित अग्रवाल की पेशी सोमवार को सीबीआइ कोर्ट में हुई. सीबीआइ की विशेष अदालत में 5 दिनों की रिमांड अवधि पूरी होने पर उन्हें पेश किया गया था. पेशी के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. दरअसल, एक केस मैनेज करने के नाम पर अधिवक्ता राजीव कुमार के पास कोलकाता में 50 लाख कैश बरामदगी मामले में ईडी द्वारा दर्ज केस को सीबीआइ ने अपने हाथों में लिया है. हाइकोर्ट के आदेश के आलोक में सीबीआइ ने अमित अग्रवाल के खिलाफ केस दर्ज किया है.

इसे भी पढ़ें – टेरर फंडिंग मामला : महेश अग्रवाल,अमित अग्रवाल के मामले में बहस पूरी, अब अजय सिंह के मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई 18 दिसंबर को

Related Articles

Back to top button