
CHATRA: चतरा के टंडवा प्रखंड में रेलवे लाइन निर्माण कार्य में मिट्टी भराई का कार्य कर रही राजा कंस्ट्रक्शन की मनमानी से स्थानीय जनता हतप्रभ है. कंपनी ने अपने निजी लाभ के लिए न सिर्फ आस पास के सैकड़ों एकड़ जीएम लैंड की मिट्टी काटकर 30से 40 फीट के बड़े बड़े गड्ढे बना दिए बल्कि बिना प्रशासन से अनुमति लिए धरोहर नदी पर डायवर्षण बना दिया. जिसके कारण क्षेत्र की भौगोलिक संरचना बिगाड़ गई है. बल्कि कंपनी के द्वारा किए गए इस गड्डे से दुर्घटना की संभावना बढ़ गई है. कंपनी ने यह कार्य मिस्रोल के टेकठा गांव में किया है.
नदी पर बिना प्रशासन के इजाजत के बनाए गए दयवर्षण से मिट्टी की ढुलाई की जा रही है. जिसका ग्रामीणों ने कई बार विरोध भी किया. बगैर अनुमति से मिट्टी उठाने पर राजस्व का भारी नुकसान पर मुखिया ने जिला प्रशासन से कार्रवाई कर तत्काल रोक लगाने का मांग किया है. जिससे सरकार का रजस्व नुकसान पर लगाम लगेगा. मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएफओ दक्षिणी ने इसकी जांच कराने का निर्देश टंडवा रेंजर सहित अन्य अधिकारी को दिया है.




