
सिटी ट्रस्ट हॉस्पिटल की मनमानी, सीएम से ट्विटर पर की कंप्लेन
Ranchi: कोरोना का कहर जारी है. लोग इलाज कराने के लिए प्राइवेट हॉस्पिटल का रुख कर रहे हैं. लेकिन प्राइवेट हॉस्पिटल वाले आपदा को अवसर बनाकर लूटने का कोई मौका नहीं चूक रहे.
पिस्का मोड़ स्थित सिटी ट्रस्ट हॉस्पिटल का एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें हॉस्पिटल ने 2 मरीजों को 8 घंटे एडमिट रखा और 1 लाख 18 हजार का बिल थमा दिया. मरीज की स्थिति देख परिजन दूसरे हॉस्पिटल में इलाज कराने को ले गए. वही जब हॉस्पिटल से पक्का बिल मांगा गया तो प्रबंधन बिल देने को तैयार ही नहीं है. अब मरीज के बेटे ने सीएम को ट्वीट कर शिकायत की है और कार्रवाई करने की मांग की है.
इसे भी पढ़ें – झारखंड में 1894 मरीज मिले,जानें- रांची में कितने मरीज मिले और कितनों की जान गईं
क्या है पूरा मामला
हर्ष राज ने 2 मई को अपने पिता और चाचा के कोविड पॉजिटिव होने के बाद उन्हें सिटी ट्रस्ट हॉस्पिटल में दिन के 12:30 में एडमिट कराया. हॉस्पिटल में 80 हजार एडवांस जमा करा लिया. इसके बाद 38 हजार की दवाएं भी मंगवाई गई. रात को 8 बजे डॉक्टरों ने मरीज को दूसरे हॉस्पिटल ले जाने को कह दिया. ना तो कोई टेस्ट किया गया और ना ही इलाज. डिस्चार्ज के समय 1 लाख 18 हजार का बिल उसे थमा दिया गया. जिसमें 80 हजार एडवांस थे और बाकी के 38 हजार मरीज के परिजन को चुकाने को कहा गया. बिल की मांग करने पर उसे लौटा दिया गया.
इसे भी पढ़ें – इंटेंसिव केयर यूनिट ट्रेनिंग प्रोग्राम हुआ संपन्न, प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके डॉक्टर, नर्स, स्वास्थ्य कर्मियों को दिया गया प्रमाण पत्र




