
Jamshedpur : जमशेदपुर पुलिस और टाटानगर आरपीएफ ने संयुक्त रूप से अभियान चलाते हुए बर्मामाइंस के मुस्लिम बस्ती में 35 घरों को ध्वस्त कर दिया है. बर्मामाइंस क्षेत्र का मुस्लिम बस्ती और यहाँ संचालित अपराध पुलिस के लिए सरदर्द बना हुआ था. विगत चार दिन पूर्व गोली चालन की घटना यहाँ घटी थी, इससे पूर्व भी कई ऐसी आपराधिक घटनायें यहाँ घटित हुई थी. साथ ही रेल्वे की जमीन पर अवैध धंधों का हब बनता जा रहा था. बढ़ती घटनाओं को देखते हुए जिला पुलिस और रेल्वे प्रशाशन ने संयुक्त रूप से साढ़े चार हजार वर्ग स्क्वायर फिट रेल्वे की जमीन से 35 कच्चे और पक्के घरों को ध्वस्त कर दिया. इस दौरान पुरे क्षेत्र को पुलिस छावनी मे तब्दील कर दिया. इस अतिक्रमण अभियान का स्वयंग एएसपी सुधांशु जैन नेतृत्व कर रहे थे उनके साथ आरपीएफ के पदाधिकारी मौजूद थे.
रियाज पर फायरिंग करने वाले शाहिद और अफजल का भी घर टूटा
पुलिस ने बीते दिनों रियाज पर फायरिंग करने वाले शाहिद और अफजल के घरों पर भी बुलडोजर चला दिया. यह इलाका अपराध का गढ़ बनता जा रहा था. हाल के दिनों में वर्चस्व को लेकर कई बार गोलियां भी चली. जिसमे कुछ लोग घायल भी हुए. वहीं रेलवे को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. इसके बाद आरपीएफ द्वारा ऐसे घरों को चिन्हित किया गया और उनपर बुलडोजर चलाया गया.




