JharkhandNEWSSaraikela

सरायकेला : पानी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, दोनों पक्षों से चार लोग जख्मी

Jamshedpur : पानी को लेकर सरायकेला-खरसांवा जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत माझीटोला में दो किरायेदारों में जमकर मारपीट हुई.  दोनों पक्ष के लोग इस घटना में घायल हुए हैं. घटना के बाद दोनों पक्षों के लोग थाना पहुंचे, जहां से घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया. मारपीट में एक पक्ष से भारती लोहार और उसके भाई सुजीत सरदार को चोटें आयी हैं. वहीं दूसरे पक्ष से कविता और उसके पति को चोट लगी है. भारती और उसके भाई पर पत्थरों से हमला किया गया है. जिससे दोनों को गंभीर चोटें आयी हैं. घटना के बारे में भारती ने बताया कि वे एके लाल के घर पर किराये पर रहते हैं. कविता का परिवार भी उन्हीं के साथ किराये पर रहता है. मकान मालिक ने उसे कविता को पीने का पानी नहीं देने को कहा था. आज उसी बात को लेकर कविता और उसके पति ने उनके साथ मारपीट की और पत्थर से मारपीट कर घायल कर दिया.

इसे भी पढ़ें – NewsWing Special : आप यह जानकर हो जायेंगे हैरान कि प्रिंस चार्ल्स से लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड लेने क्यों नहीं पहुंचे रतन टाटा 

 

Related Articles

Back to top button