
Jamshedpur : बागबेड़ा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. वहीं बिरसानगर में शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ यौन शोषण करने का मामला सामने आया है. बागबेड़ा दुष्कर्म को लेकर सोनारी पंचवटी नगर बगान एरिया के रहने वाले संदीप कुशवाहा के खिलाफ थाना में मामला दर्ज किया गया है. जानकारी के मुताबिक आरोपी पहले से नाबालिग को जानता था. वह बीते 24 फरवरी को नाबालिग के घर के पास गया था. उसी दौरान उसने नाबालिग को धर दबोचा और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. साथ ही उसने घटना की जानकारी किसी को देने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी. हालांकि नाबालिग ने घर पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी घरवालों को दी. उसके बाद मामला थाना पहुंचा. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है. आरोपी की तलाश सरगर्मी से की जा रही है.
दूसरी ओर, बिरसानगर यौन शोषण के मामले का आरोपी नागेंद्र कुमार सिंह स्थानीय जोन नंबर-6 का रहने वाला है. मामले की पीड़िता बागबेड़ा रेलवे कॉलोनी की रहने वाली है. उसने नागेंद्र पर शादी करने का झांसा देकर एक माह तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है. उसके बाद उसके परिवार के लोगों ने आरोपी पर शादी के लिये दबाव बनाया तब वह मुकर गया. यहां तक कि उसने पीड़िता को पहचानने से भी इंकार कर दिया, जबकि उसका पीड़िता के घर लगातार आना जाना था. उसके बाद मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी गई. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर : प्रेम विवाह का दुखद अंत, फंदे से लटकी पोटका की रेखा, मायकेवालों ने कहा-दहेज हत्या, पति हिरासत में




