
Jamshedpur : साकची थाना अंतर्गत हाथी घोड़ा मंदिर के पास शनिवार की देर रात सड़क दुर्घटना में घायल युवक विकास कुमार की मौत हो गई. वह आदित्यपुर-2 स्थित आदित्या गार्डेन का रहने वाला था. परिजनों के मुताबिक विकास आखिरी बार अपने साथी मानगो निवासी सागर के साथ था. फिलहाल सागर ट्रेन से यूपी के लिए निकल चुका है. शव देखने पर ऐसा लग रहा है कि उसके साथ मारपीट की गई है. इसको लेकर परिजनों ने विकास की हत्या की आशंका जतायी है. उनके मुताबिक साकची पुलिस को देर रात सूचना मिली कि हाथी घोड़ा मंदिर के पास सड़क पर एक युवक लहूलुहान अवस्था में पड़ा हुआ है. इसकी सूचना पुलिस ने युवक के परिजनों को दी. साथ ही उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया. वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया था. पुलिस के मुताबिक युवक कहां गया था और कहां से आ रहा था. इस संबंध में पूछताछ की जा रही है. इधर, घटना की जानकारी मिलने पर मृतक विकास के बड़े भाई विवेक कुमार रविवार की सुबह जमशेदपुर पहुंचे. उन्होंने विकास का शव देखकर मामले को संदिग्ध करार देते हुए उसकी हत्या की आशंका जतायी है. इस मामले में विवेक के बयान पर पुलिस ने थाने में मामला दर्ज किया है.
दो महीने पहले दिल्ली शिफ्ट हुआ है परिवार, पटना में रहता था विकास
मृतक के भाई ने बताया कि वे लोग आदित्यपुर में रहते थे. दो माह पूर्व पूरा परिवार दिल्ली शिफ्ट हुआ था. विकास अपनी मां के पास पटना में रहता था. वह दो दिनों पहले ही किसी काम से जमशेदपुर आया था. देर रात उन्हे पुलिस ने फोन कर जानकारी दी कि विकास का एक्सीडेंट हो गया है. फिलहाल मामले की जांच में जुटी पुलिस विकास से साथी सागर से भी सम्पर्क कर रही है. ताकि घटना को लेकर उससे पूछताछ की जा सके.
इसे भी पढ़ें-टायर दुकान में तोड़-फोड़ कर असामाजिक तत्वों ने लगायी आग, पहले भी मचा चुके हैं उत्पात




