Education & Career

नवोदय विद्यालय में नामाकंन के लिए 25 नवंबर तक कर सकते हैं आवेदन

Ranchi: ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए नवोदय विद्यालय में नामाकंन का एक सुनहरा अवसर है. देश के 660 नवोदय विद्यालय में नामाकंन के लिए आनलाइन आवेदन जमा लिये जा रहे हैं. आवेदन भरने की अंतिम तिथि 25 नवंबर है. आवेदन की सारी प्रक्रिया आनलाइन है. जिसकी जानकारी ई मित्र कियोस्क बेवसाइट पर जाकर प्राप्त की जा सकती है. बता दें कि प्रति वर्ष नवोदय विद्यालय की ओर से कक्षा छह में नामाकंन के लिए आवेदन निकाले जाते हैं. जिसमें ग्रामीण भारत में पढ़नेवाले विद्यार्थियों को प्राथमिकता दी जाती है. इन विद्यालयों में 75 प्रतिशत सीटें ग्रामीण विद्यालयों में पढ़नेवाले बच्चों के लिए आरक्षित रहती हैं. नामाकंन के लिए बच्चे की उम्र सीमा 30.04.2009 के पूर्व व 01.04.2005 से बाद है. साथ वह इस वर्ष कक्षा-5 में अध्यनरत हो.

इसे भी पढ़ें – 10 नवंबर को रिनपास में होगा कैंसर अस्पताल का शिलान्यास

35 रुपये लगेंगे आवेदन भरने में

ई मित्र के माध्यम से आवेदन फार्म भरने में मात्र 35 रुपये का खर्च आयेगा. इसके लिए आवश्यक प्रमाण पत्र मूल निवासी, जन्म प्रमाण पत्र एवं अध्ययन प्रमाण पत्र (निर्धारित प्रारूप में स्कूल प्रधान द्वारा जारी) की आवश्यकता होगी. फार्म भरने के बाद विद्यार्थियों की प्रवेश परीक्षा ली जायेगी. जिसके लिए एडमिट कार्ड 22 दिसबंर से ई मित्र से डाउनलोड किया जा सकता है. नामाकंन के लिए परीक्षा अप्रैल 2019 के प्रथम सप्ताह में ली जायेगी. अधिक जानकारी डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.एनवीएसएचजी.ओआरजी से ली जा सकती है.

इसे भी पढ़ें – आरोपः बीजेपी विधायक केदार हाजरा के भतीजे ने रेप किया, बड़े भाई ने भरी पंचायत में मां और पीड़िता को चप्पल से पीटा, सवाल पर हाजरा ने फोन काटा

Related Articles

Back to top button